New Movies On OTT 2024 Holi Special.

New Movies On OTT 2024 Holi Special बड़ा धमाका। 

New Movies On OTT 2024 Holi Special.

New Movies On Ott 2024 Movie No.1 Fighter 

New Movies On Ott 2024 की लिस्ट में पहले नंबर पर है ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म Fighter जो 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। इस फिल्म का निर्देशन जाने माने डायरेक्टर  सिद्धार्थ आनंद किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ अनिल कपूर अक्षय ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेस्ट एक्टिंग का जादू बिखेरा था,और सभी एक्टर्स ने अपने किरदारों को बखूबी से निभाया है। सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब यह फिल्म 21 मार्च को Netflix पर रिलीज हो गई है। 

Fighter फिल्म के बारे में। 

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की Fighter से पहले ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद 'बैंग-बैंग' और 'वॉर' जैसी बेहतरीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और यह जोड़ी हिट फिल्में देने में पूरी तरह से सक्षम है। इस फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकार हमेशा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और चूंकि इस फिल्म की कहानी देश की वायुसेना से प्रेरित होकर लिखी गई है तो इसमें भरपूर एक्शन भी होगा। तो अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो आपको इसे Netflix पर जरूर देखना चाहिए। 

New Movies On Ott 2024 Movie No.2 Ae Watan Mere Watan.

New Movies On Ott 2024 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' है जो Amazon Prime पर इसी रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी हमारे देश की आजादी के जंग से जुड़ी हुई है। जो वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के समय की है, जब ब्रिटिश सरकार की हुकूमत ने महात्मा गांधी और चाचा नेहरू समेत देश के बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया था। उस वक्त सभी क्रांतिकारी फ्रीडम फाइटर्स अंडरग्राउंड होकर आजादी की लड़ाई जारी रखते हैं। इस मुश्किल समय में आजादी की आवाज देश की जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एक नौजवान कार्यकर्ता उषा मेहता ने उठाई थी है, और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया की मदद से, उषा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने रेडियो स्टेशन कांग्रेस रेडियो के माध्यम से देश भर में जेल में बंद नेताओं की आवाज़ फैलाई। और क्रांतिकारियों की इस हरकत से ब्रिटिश सरकार हैरान हो जाती है और अपने अधिकारियों को किसी भी तरह से इस रेडियो स्टेशन की आवाज बंद करने का आदेश देती है। और इससे जुड़ी है फिल्म की पूरी कहानी, जिसे जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।


'ऐ वतन मेरे वतन' फिल्म के कलाकार.


मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने इस बार आजादी की जंग से जुड़ी कहानी को पर्दे पर लाने की कोशिश की है। इस फिल्म के डायरेक्टर कन्नन अय्यर ने एक ऐसी कहानी पर फिल्म बनाई है, जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। सारा अली खान ने उषा मेहता का किरदार निभाया है, और इमरान हाशमी राम मनोहर लोहिया का किरदार निभाया है। बाकी कलाकारों ने भी अपने रोल में ठीक ठाक काम किया है। इस फिल्म को आप Amazon Prime Video पर देख सकते है।


Blogger द्वारा संचालित.